फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैनामा का झांसा देकर शातिरों ने हड़पे छह लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बैनामा का झांसा देकर शातिरों ने हड़पे छह लाख रुपये
विज्ञापन


बुलंदशहर। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू शिवपुरी निवासी व्यक्ति से जमीन का बैनामा कराने का झांसा देकर शातिरों ने छह लाख रुपये हड़प लिए। जमीन का बैनामा न होने पर पीड़ित ने रुपये मांगे तो उसे चेक दे दिए गए, जो बाउंस हो गए। इसके बाद पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने कोतवाली देहात में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

खुर्जा के न्यू शिवपुरी क्षेत्र निवासी पीड़ित हिमांशु चौधरी पुत्र चौ. महेंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 2 अक्तूबर 2010 को उसने कलुआ पुत्र काले खां निवासी गांव लखावटी मिर्जापुर थाना खुर्जा देहात, खिलाफत उर्फ खिलाफली पुत्र काले खां निवासी उपरोक्त से भूड चौराहे के समीप स्थित एक होटल पर बैठकर उनकी जमीन का सौदा किया। तीन लाख रुपये देकर इकरारनामा कराया गया, जिसमें बैनामा कराने के लिए छह माह की अग्रिम तिथि रखी गई। आरोपियों ने बैनामे का झांसा देकर करीब छह लाख रुपये ले लिए, किंतु जमीन का बैनामा नहीं किया। इसको लेकर दोनों पक्षों की समझौता वार्ता कोतवाली देहात में हुई, जिसमें विपक्षी पक्ष द्वारा 2.30 लाख रुपये के दो चेक दिए गए। खाते में रुपये न होने के कारण चेक बाउंस हो गए। चेक बाउंस होने की बात बताने पर आरोपी पक्ष ने जान से मारने की धमकी देते हुए रुपये देने से इंकार कर दिया। कोतवाली देहात प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में आरोपी कलुआ पुत्र काले खां निवासी गांव लखावटी मिर्जापुर थाना खुर्जा देहात, खिलाफत उर्फ खिलाफती पुत्र काले खां निवासी उपरोक्त एवं जावेद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें