फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली कुतों ने हमला कर गोवंश को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगली कुत्तों ने हमला कर गोवंश को मार डाला
विज्ञापन

औरंगाबाद। जिले में गोशालाओं की हालत बदतर है। इसकी बानगी लखावटी ब्लाक के गांव सुरजावली की अस्थायी गोशाला में देखने को मिली। यहां जंगली कुत्तों ने पहले एक गोवंश को हमला कर मार डाला, फिर उसको नोंच-नोंच कर खा गए। लापरवाही का आलम रहा कि कर्मचारी अपनी आंखों से सबकुछ देखते रहे। ग्राम प्रधान ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

अस्थायी गोशालाओं के जिम्मेदार लोग गोशालाओं में आवारा गोवंशों के प्रति कतई भी गंभीर दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसके कारण वहां लगातार गोवंश भूख और प्यास से तड़पकर दम तोड़ रहे हैं। साथ ही जंगली कुत्ते भी अब गोवंशों को निशाना बना रहे हैं। दो दिन पूर्व क्षेत्र के गांव सुरजावली की अस्थायी गोशाला में जंगली कुत्ते जा घुसे। जंगली कुत्तों ने गोवंश पर हमला बोलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। लापरवाही का आलम यह रहा कि गोवंश को मरे दो दिन हो गए। लेकिन वहां मौजूद कर्मी ने गोवंश के शव को दफनाना उचित नहीं समझा। इसके कारण अब जंगली कुत्ते गोवंश को नोंच-नोंच कर खा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गोवशों ेको हरा चारा नहीं दिया जा रहा है। सुरजावली ग्राम प्रधान श्रीपाल सिंह ने बताया कि गोशाला में इस तरह का कोई मामला नहीं है। फिर भी कर्मचारी से इस बाबत पूछा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें