फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के किराए को लेकर हुए विवाद के दौरान वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान के किराए को लेकर हुए विवाद के दौरान वृद्धा की मौत
विज्ञापन

बीबीनगर। नगर में रह रही एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत के बाद घर खाली करने आए परिजनों से किराए को लेकर मकान मालिक का विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक वृद्धा अचेत होकर गिर गई जिसे डायल सौ की सहायता से सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जनपद पीलीभीत के थाना अमरिया अंतर्गत ग्राम जगत फार्म निवासी परमवीर सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह बीबीनगर में अपनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पत्नि के साथ किराए के मकान में रहता था। कुछ समय पूर्व पत्नि के निधन के बाद वह परिजनों के साथ किराए का मकान खाली करने आया था। तभी किराए के पैसों को लेकर मकान मालिक से विवाद हो गया। विवाद के दौरान वादी की मां रजवेंद्र कौर अचेत होकर गिर गई जिन्हें तत्काल डायल सौ की सहायता से सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बीबीनगर थाना प्रभारी उपनिरिक्षक प्रताप सिंह बालियान ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद वृद्धा के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पीड़ित की सूचना पर इत्तेफाकिया दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें