सुजानपुर (हमीरपुर)। नशे में गाली गलौज करने और हुड़दंग मचाने के आरोपी व्यक्ति को सुजानपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ शांति भंग करने पर मामला दर्ज किया है। मामला शनिवार रात्रि का है। आनंद अवस्थी निवासी वार्ड नंबर 8 सुजानपुर शनिवार मध्यरात्रि नशे में गाली गलौज कर रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बताया कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का मेडिकल करवाया गया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।