फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को बहला फुसला कर भागा युवक, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा को बहला फुसला कर भागा युवक, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

नरौरा। थाना क्षेत्र के गांव से एक एमए की छात्रा को ग्राम का ही दूसरे समुदाय का युवक बहला फुसला कर भगा ले गया। आरोपी शादीशुदा व तीन बच्चों का पिता है। मामले में ग्राम के ही एक युवक द्वारा आरोपी को छात्रा सहित एक रात अपने घर शरण देने व एक को भगाने में सहयोग करने के आरोप में नामजद करते हुए पुलिस में तहरीर दी गई है। दो समुदायों का मामला होने के कारण क्षेत्र में चर्चा जोरों पर है।
विज्ञापन

पुलिस में दी गई तहरीर में पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी पुत्री प्राइवेट एमए में अध्ययनरत है। ग्राम का दूसरे समुदाय का एक युवक जो कि तीन बच्चों का पिता है। उसकी पुत्री को 23 मई की देर शाम बहला फुसला कर भगा ले गया। रात को गांव के ही एक व्यक्ति के घर में शरण ली और तड़के फरार हो गया। आरोपी को गांव के एक अन्य व्यक्ति ने नकदी देकर उसे लड़की को भगा ले जाने के लिए प्रोत्साहित किया है। पीड़ित पिता ने उसकी पुत्री को ले जाने वाले दूसरे समुदाय के युवक द्वारा बेच देने की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक देवकीनंदन राजपूत ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें