फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, सवार की मौत
विज्ञापन

ककोड़। अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।
ग्राम पारसौल थाना दनकौर जनपद गौतमबुद्ध नगर निवासी बच्चू सिंह (28वर्ष) पुत्र बंगाली बुधवार की शाम बाइक से झाझर की ओर आ रहा था। बताया जा रहा है कि झाझर दनकौर मार्ग पर झाझर से करीब आधा किमी पहले भट्ठे के पास तीव्र मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित होने के कारण बाइक सड़क किनारे खाई में जा गिरी। बाइक के खाई में गिरने के कारण बच्चू सिंह की गर्दन की हड्डी टूट गई। गंभीर हालत में उन्हें झाझर स्थित अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। झाझर चौकी प्रभारी एमपी गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें