फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग युवती लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी संग युवती लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती अपने प्रेमी के साथ बृहस्पतिवार से लापता है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। हालांकि मामले में अभी पुलिस को काई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती नगर के ही एक कालेज में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। बताया गया कि युवती का कालेज में ही पढ़ने वाले एक युवक से पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक भी उसके ही मोहल्ले में ही रहता था। युवती के परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे, जबकि युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों से दोनों के रिश्ते के संबंध में बातचीत की थी। बृहस्पतिवार शाम को युवती घर से बाजार कुछ सामान लेने के लिए गई थी। लेकिन, देर शाम तक भी वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवती अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर गई थी। परिजनों ने जब युवक के घर पहुंच कर पूछताछ की तो यवक भी घर से लापता था। सूत्रों की मानें तो युवती घर से कुछ नकदी व जेवरात लेकर गई है। परिजनों ने अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें