फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल से भागी हत्यारोपी महिला बंदी, 12 घंटे में बरामद

Fri, 26 Oct 2018 08:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

बुलंदशहर महिला अस्पताल में आपरेशन के बाद बच्ची को जन्म देने वाली महिला बंदी बुधवार देर रात बंदी रक्षकों को चकमा देकर बच्ची संग फरार हो गई। जिला कारागार की सर्च टीम ने आरोपी महिला बंदी को बृहस्पतिवार दोपहर को अलीगढ़ स्थित उसकी रिश्तेदारी से बरामद कर लिया है। साथ ही महिला की सुरक्षा में लगे एक महिला व एक पुरुष बंदीरक्षक को जिला प्रशासन द्वारा निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


जेल अधीक्षक ओपी कटियार ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के एक हत्या के मामले में आरोपी महिला अफसाना पत्नी शाबुद्दीन निवासी गांव लोहरका थाना औरंगाबाद बीते 5 सितंबर से बंद थी। बीते 19 सितंबर को महिला को प्रसव पीड़ा के बाद जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी दिन देर शाम को महिला बंदी अफसाना ने आपरेशन के दौरान एक बच्ची को जन्म दिया था।

बताया गया कि तभी से महिला व पुरुष बंदीरक्षकों की निगरानी में वह जिला महिला अस्पताल में भर्ती थी। बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे बंदीरक्षकों के सोने के बाद आरोपी महिला अपनी बच्ची को साथ लेकर जिला अस्पताल से फरार हो गई। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया था। जेल अधीक्षक की तहरीर पर नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन


वहीं, जेल अधीक्षक ने देर रात ही जिला कारागार से पांच सर्च टीमों को आरोपी महिला की तलाश में लगा दिया था। जेल अधीक्षक के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह सर्च टीम में लगाए गए जेलर राजेश कुमार पांडेय, डिप्टी जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी, बंदी रक्षक दुर्र्गेश तिवारी, रनवीर नागर व राजेश श्रीवास्तव ने आरोपी महिला को अलीगढ़ स्थित एक रिश्तेदार के घर से बरामद कर लिया गया है। साथ ही बंदीरक्षक महिला मिथिलेश व पुरुष बंदीरक्षक नरेंद्र को निलंबित कर दिया गया है। जेल अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें