फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमवीर चक्र विजेता की कार चोरों ने उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
परमवीर चक्र विजेता की कार चोरी
विज्ञापन

गुलावठी। क्षेत्र के ग्राम औरंगाबाद अहीर निवासी परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव की कार चोरों ने चुरा ली। योगेंद्र यादव ने बताया कि उनका परिवार जनपद गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र में रहता है। वह फिलहाल बरेली में तैनात है। उनकी पत्नी ने फोन पर उन्हें सूचना दी कि साहिबाबाद स्थित आवास के बाहर से उनकी एक अक्तूबर को तड़के कार चोरी कर ली गई। बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन अभी तक कार का पता लगाने का कोई प्रयास नहीं किया है। बता दें कि योगेंद्र यादव ने कारगिल युद्ध में अपने शरीर पर 19 गोलियां खाकर कारगिल में तिरंगा फहराया था। कारगिल युद्ध के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति द्वारा उन्हें भारतीय सेना के सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र से नवाजा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें