फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार में सुधरेगी संचार व्यवस्था, लगेंगी इंटरकॉम इकाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में सुधरेगी संचार व्यवस्था, लगेंगी इंटरकॉम इकाई
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिलास्तरीय कारागारों में संचार व्यवस्था सुधारने के लिए शासन ने कदम उठाए हैं। प्रदेश की कुल 54 जिला स्तरीय कारागारों में इंटरकॉम इकाई लगाने के लिए आदेश जारी करते हुए 98.49 लाख की धनराशि जारी की है।
विज्ञापन

जिला कारागारों में अभी तक संचार व्यवस्था काफी कमजोर है। संचार व्यवस्था में कमी के चलते समय से सूचनाओं का आदान प्रदान नहीं किया जा रहा है। कमी को दूर करने के लिए अब शासन ने सख्त कदम उठाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। शासन ने योजना के तहत प्रदेश के 54 जिला स्तरीय कारागारों में इंटरकॉम इकाई लगाने के लिए आदेश दिए हैं। इंटरकॉम ईकाई के लिए राज्यपाल ने 98.49 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी है। जिला कारागारा बुलंदशहर को भी इंटरकॉम ईकाई लगाने के लिए शामिल किया गया है। इसके लिए 2.13 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। संयुक्त सचिव सूर्यप्रकाश सिंह तोमर द्वारा जारी आदेशों के अनुसार 20 जिला कारागारों में 2.13 लाख रुपये, 24 जिला कारागारों में 1.74 लाख रुपये व शेष 10 में 1.37 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें