फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा ने गंगा में लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्धा ने गंगा में लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत
विज्ञापन

अनूपशहर। थाना क्षेत्र स्थित गंगापुल से एक वृद्ध महिला ने शनिवार सुबह गंगा में छलांग लगा दी। महिला को डूबता हुआ देख नाविकों ने छलांग लगाकर उसे बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की शिनाख्त संभल जिले के थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव अहमदपुर निवासी लौंग देवी पत्नी छोटे सिंह के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अखिलेश गौड़ ने बताया कि महिला शनिवार सुबह गंगापुल पर पहुंची और छलांग लगा दी। महिला को डूबते हुए देख नाविक मोनू व पवन ने उसे बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचेे परिजनों ने बताया है कि महिला पिछले कुछ दिनों से तनाव में थीं, इसी कारण उन्होंने गंगा में कूदकर अपनी जान दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें