फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की दबिश से लोग परेशान, तोड़फोड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की दबिश से लोग परेशान, तोड़फोड़ का आरोप
विज्ञापन


बुलंदशहर। जहांगीराबाद के एक गांव निवासी फौजी के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट का मामला गरमा रहा है। अब परिजनों ने पुलिस पर घर पर जबरन दबिश देने और तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। पीड़ित परिजनों ने एसएसपी से मिलकर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जहांगीराबाद के गांव मुल्लानी निवासी लोगों ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि गांव निवासी बंटी सिंह पुत्र नैन सिंह फौज में नौकरी करता है। बंटी गत दिनों छुट्टी लेकर गांव आया था। इसी दौरान 22 जुलाई की दोपहर वह अपनी बाइक से पत्नी की दवाई लेने के लिए जहांगीराबाद गया था। जहां पर डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बंटी के साथ बाइक खड़ी करने को लेकर मारपीट की। जिसके बाद उसके खिलाफ एक फर्जी मुकदमा भी दर्ज करा दिया। बताया कि बंटी की छुट्टी समाप्त होने पर वह वापस ड्यूटी पर चला गया। अब पुलिस द्वारा गांव में दबिश देकर घरों में तोड़फोड़ की जा रही है। पीड़ित परिजनों ने एसएसपी से मिलकर आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही बंटी पर दर्ज फर्जी मुकदमे को वापस लिए जाने की मांग की है। एसएसपी केबी सिंह ने परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें