फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सभासद के पुत्र समेत तीन सटोरिए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सभासद के पुत्र समेत तीन सटोरिए गिरफ्तार, जेल
विज्ञापन

- इंडिया-इंग्लैंड मैच पर सट्टा लगा रहे तीनों, नकदी, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। एएसपी के निर्देशन में नगर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात नगर की मानसरोवर कालोनी स्थित एक मकान में छापेमारी कर इंडिया-इंग्लैंड मैच पर सट्टा लगा रहे तीन सटोरियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में एक युवक नगर के ही एक भाजपा वार्ड मेंबर का बेटा है। पुलिस ने मौके से करीब आधा दर्जन से अधिक मोबाइल फोन, नकदी आदि सामन बरामद किया है। तीनों कोे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
एएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम नगर कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गश्त व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि नगर की मानसरोवर कालोनी में एसके सिंह के मकान को किराए पर लेकर सोनू शर्मा उर्फ अरविंद कुमार पुत्र नरेंद्र कुमार शर्मा निवासी मोहल्ला वैश्यान कस्बा व थाना खानपुर बुलंदशहर अपने अन्य सहयोगियों के साथ मोबाइल फोन पर ऑनलाइन कनेक्शन लेकर भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट मैच पर हार जीत की बाजी लगवा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की शिनाख्त सोनू शर्मा, वार्ड 14 से सभासद राजेंद्र शर्मा का पुत्र अंकित शर्मा निवासी चौक बाजार थाना कोतवाली नगर व सोनू शर्मा उर्फ कपिल शर्मा पुत्र महेश चंद निवासी मोहल्ला लोधान कस्बा जहांगीराबाद के रुप में हुई। आरोपियों के पास से पुलिस ने 27200 रुपये, आठ मोबाइल फोन, एक एलईडी, दो सैट ऑप बॉक्स, कैलकुलेटर, एटीएम, सट्टा के 28 पर्चे, तीन पैड डायरी और पैन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में जुटे सफेदपोश
सभासद पुत्र का नाम सटोरिया गैंग में सामने आने और पुलिस के द्वारा गिरफ्तारी के बाद देर रात नगर कोतवाली में सफेदपोशों की भीड़ लग गई। कुछ सफेदपोशों ने सभासद पुत्र को छुड़ाने की भरसक कोशिश की। लेकिन आरोपी सभासद पुत्र को उसके साथियों संग न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं, सभासद राजेश शर्मा ने बताया कि उनका पुत्र निर्दोष है, उसे झूठे मामले में फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें