खुदकुशी के इरादे से पहुंची किशोरी
बुलंदशहर। परिजनों से नाराज एक किशोरी खुदकुशी करने के लिए नहर पर पहुंच गई। नहर के पास मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर परिजनों को सूचित किया। परिजन किशोरी को अपने साथ ले गए। मोहल्ला साठा निवासी 16 वर्षीय एक किशोरी की अपने परिजनों के साथ अनबन हो गई। बताया जा रहा है कि परिजन किशोरी की शादी तय करने की फिराक में थे, इसी बात पर किशोरी उनसे नाराज थी। नहर के समीप किशोरी को संदिग्धावस्था में घूमते देखकर लोगों ने किशोरी से पूछताछ की। किशोरी ने परिजनों से अनबन के चलते खुदकुशी करने की बात बताई। इस पर लोगों ने किशोरी को पकड़ लिया और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और किशोरी को समझाबुझाकर अपने साथ घर ले गए। ब्यूरो