सौतेले ससुर और देवर ने की महिला से दुष्कर्म की कोशिश
- पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
औरंगाबाद थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने सौतेले ससुर औैर देवर पर दुष्कर्म की कोशिश और मारपीट का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। मामले में एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि उसका पति चादर, दरी आदि बेचने का कार्य करता है। जिसके चलते वह अकसर बाहर रहता है। आरोप है कि उसके पति के सौतेले बाप ने एक दिन मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की, जबकि अपने बेटे को भी साथ में लेकर विरोध करने पर मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने कार्रवाई करने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है। पीड़िता ने औरंगाबाद पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने के चलते उसने एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी केबी सिंह ने औरंगाबाद पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए हैं।