फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नाबालिग बहनों को बहला फुसलाकर ले गए आरोपी, मथुरा से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहृत नाबालिग बहनें मथुरा से बरामद
विज्ञापन


अहार। थाना क्षेत्र निवासी दो बहनों को बीते दिनों गांव निवासी तीन युवक व एक रिश्तेदार युवक बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गए थे। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने उन्हें मथुरा स्थित एक वृद्धाश्रम से बरामद कर लिया । पीड़ित पिता की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते 28 मई को वह कहीं बाहर गए हुए थे। घर पर उनकी दोनों नाबालिग बेटियां ही मौजूद थीं। इस दौरान एक रिश्तेदार युवक व तीन पड़ोसी युवक उसके घर आए और दोनों किशोरियों को बताया कि उनके पिता बस अड्डे पर उनका इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने दोनों को आधार कार्ड लेकर बुलाया है। आरोपियों के बहकावे में आकर दोनों बेटियां उनके साथ चल दीं। इसके बाद आरोपी अनूपशहर से रोडवेज बस में बैठाकर दोनों किशोरियों को अपने साथ मथुरा स्थित एक वृद्धाश्रम में ले गए और वहां से फरार हो गए। एक किशोरी ने जैसे-तैसे वृद्धाश्रम से अपने पिता को फोन कर मामले की जानकारी दी थी। सूचना पर पीड़ित पिता कुछ अन्य लोगों को साथ लेकर मथुरा पहुंचे और दोनों किशोरियों को अपने साथ ले आए। थाना प्रभारी तेज सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी पप्पू, बबलू, रिंकू और सोनू के खिलाफ तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है, जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें