फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिड अटैक के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एसिड अटैक के चार आरोपी दबोचे
विज्ञापन

गुलावठी। स्थानीय धौलाना बस स्टैंड स्थित एक व्यापारी के परिवार पर तेजाब से हमला करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। िगिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के नाम मोहम्मद शमीम उर्फ पप्पू पुत्र सूखे खां, अजीम पुत्र शमीम, सलमान पुत्र जफरू एवं मोहम्मद नसरू पुत्र जफरू है। सभी आरोपी ग्राम मोड़ीकला थाना हाफिजपुर जनपद हापुड़ के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष के अनुसार इनके खिलाफ मोबीन पुत्र अल्लानूर निवासी मोहल्ला महरबानपुर ने तलवार व तेजाब से हमला कर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उधर, मोबीन के अनुसार घायल में शहाना पत्नी आजाद की हालत गंभीर बनी है। उसे दिल्ली के अस्पताल में वेंटीलेटर पर रखा गया है। एक घायल दानिश पुत्र इरफान का भी दिल्ली में इलाज चल रहा है तथा फारूक पुत्र अल्लानूर का बुलंदशहर में इलाज चल रहा है। इस हमले में मोबीन भी घायल हुआ था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें