युवती से दुष्कर्म की कोशिश
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता की शिकायत पर थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने बुधवार को पुलिस पर आरोपियों से साठगांठ का आरोप लगाते हुए एसएसपी से मामले की शिकायत की है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि 23 मई की शाम को वह घर से खेत पर जा रही थी। तभी रास्ते में घात लगाए बैठा युवक उसे दबोच लिया और खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। युवती के शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। मामले में पीड़िता ने उसी दिन परिजनों के साथ थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी से साठगांठ कर मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़िता ने बुधवार को एसएसपी से मामले की शिकायत की है। एसएसपी केबी सिंह ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो