फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब मुझे भेज दो जेल, 25 हजार रुपये का है इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
साहब! मैं 25 हजार का इनामी हूं, जेल भेज दो
विज्ञापन

- एसएसपी कार्यालय में पहुंच एक शातिर ने सरेंडर की मांग की
- सूचना पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ले भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। साहब.. मैं 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश हूं, मुझे जेल भेज दो। कोतवाली देहात पुलिस का वांटेड मंगलवार सुबह एसएसपी कार्यालय पहुंचा और गुहार लगाने लगा। बाद में देहात कोतवाली पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उस पर लूट, चोरी आदि के करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव मानकपुर निवासी छोटे उर्फ श्याम सिंह पुत्र महेंद्र सिंह पेशेवर अपराधी है। देहात कोतवाली में ही उसके खिलाफ करीब आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। बीते दिनों छह अप्रैल को वह पुलिस के साथ भाईपुरा की पुलिया पर हुई मुठभेड़ के दौरान भागने में कामयाब रहा था। उसके दो साथियों को पुलिस ने दबोच कर जेल भेज दिया था। श्याम पर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी, साथ ही उसकी तलाश में लगातार दबिशें दी जा रही थीं, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ पा रहा था। मंगलवार को आरोपी ने खुद ही एसएसपी कार्यालय पहुंच कर सरेंडर करने की बात एसएसपी से कही। इसी दौरान देहात कोतवाल मय टीम के मौके पर पहुंच गए और आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उस पर 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा थी। बीते छह अप्रैल को मुठभेड़ के दौरान वह भागने में कामयाब रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें