फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को रोडवेज बस ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार को रोडवेज बस ने रौंदा, मौत
विज्ञापन

- पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
- रोडवेज बस चालक के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव धतूरी की मढैया के निकट बृहस्पतिवार देर रात तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा और अज्ञात रोडवेज बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव किरयावली निवासी रमेश चंद्र पुत्र नरोब सिंह ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार देर रात उसका भाई महेश(39) बुलंदशहर से बाइक से अपने गांव की तरफ आ रहा था। गांव धतूरी की मढैया के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने उसके भाई को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायलावस्था में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। देहात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बस के नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें