कब्र खोदने के विवाद में छह पर रिपोर्ट दर्ज
स्याना। थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौधरियान स्थित कब्रिस्तान में कब्र खोदने के दौरान हुए विवाद में छह लोगों के खिलाफ स्याना कोतवाली में मुकदमा पंजीकृ त किया गया है। वादी पक्ष के अलीम हलवाई ने बताया कि 17 अप्रैल को युसूफ खां की मृत्यु के बाद सभी लोग कब्र खोदने के लिए मोहल्ला चौधरियान स्थित कब्रिस्तान में पहुंचे। लेकिन इसी दौरान कुछ लोगों ने कब्र को खुदने नहीं दिया तथा उसे खुर्द बुर्द कर दिया। बाद में उसे दूसरे स्थान पर दफन किया गया था। कोतवाल अल्ताफ अंसारी का कहना है कि वादी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करके विवेचना शुरू की गई है।