बागपत। कोर्ट में मुकदमे की तारीख पर आया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। ससुर ने कोतवाली में युवक के अपहरण की आशंका जताकर तहरीर दी। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बाम निवासी मीर हसन पुराना कस्बा बागपत में परिवार सहित रहता है। मंगलवार को बागपत न्यायालय में मुकदमे की तारीख पर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। मीर हसन के ससुर कुर्बान ने बताया कि युवक को काफी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। वह कोर्ट में भी तारीख पर नहीं पहुंचा। उसे रास्ते से ही गायब कर दिया है। उन्होंने युवक का अपहरण करने की आशंका जताकर तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।