फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी नहीं मिला तो पुलिस ने की घर में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी नहीं मिला तो पुलिस ने की घर में तोड़फोड़
विज्ञापन

15 दिन पूर्व दो पक्षों के बीच विवाद का था मामला
फोटो समाचार
औरंगाबाद। मोहल्ला जंगली पीर में देर रात जानलेवा हमले के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस को उसके न मिलने पर चौकी प्रभारी ने एक महिला के साथ गाली गलौच कर घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। महिला ने चौकी प्रभारी की शिकायत डीजीपी से की है।
विज्ञापन

बता दें कि मोहल्ला जंगली पीर में गत 15 दिन पूर्व दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के चलते दो युवकों ने कपिल पर जानलेवा हमला किया था। पीड़ित ने दो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बताया जाता है कि शुक्रवार की देर रात चौकी प्रभारी दिनेश बालियान पुलिस फोर्स के साथ जानलेवा हमले के आरोपी को पकड़ने के लिये उसके घर पहुंचे। आरोप है कि वहां चौकी प्रभारी ने महिला के साथ गाली गलौच कर दी और जबरन घर में घुसकर रखे सामान की तोड़फोड़ कर डाली। महिला ने विरोध किया तो पुलिस ने उसके साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। औरंगाबाद नगर चौकी प्रभारी दिनेश बालियान से संपर्क करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें