रात को झाड़ियों में छिपे जवान, सुबह पकड़े छह ट्रैक्टर
अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने रचा चक्रव्यूह
अमर उजाला ब्यूरो
लंबागांव (कांगड़ा)। लंबागांव पुलिस ने शुक्रवार रात को जयसिंहपुर में सब्जी मंडी के पास अवैध खनन को लेकर बड़ी कार्यवाई को अंजाम दिया है। लंबागांव पुलिस को सूचना मिली थी कि जयसिंहपुर में सब्जी मंडी के पास ब्यास किनारे अवैध खनन हो रहा है। लंबागांव पुलिस ने यहां अवैज्ञानिक ढंग से हो रहे अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए नाटकीय ढंग से शुक्रवार रात को ही बिना वर्दी से अपने जवानों को झाड़ियों में छिपा दिया। शनिवार सुबह छह ट्रैक्टरों और एक टिप्पर को अवैध रूप से बजरी रेत और पत्थर ले जाते हुए अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस थाना लंबागांव के प्रभारी आशीष पठानिया ने बताया कि लंबागांव पुलिस के जवानों ने शनिवार रात को जयसिंहपुर सब्जी मंडी के पास झाड़ियों में छिपकर नाका लगाया हुआ था। शनिवार सुबह तड़के छह ट्रैक्टरों और एक टिप्पर को अवैध रूप से रेत-बजरी और पत्थर ले जाते हुए अपने कब्जे में ले लिया। इनसे 35 हजार 400 रुपये जुर्माना वसूला गया है।