फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक गार्ड के हाथ से छूटी बंदूक, चली गोली, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक गार्ड के हाथ से छूटी बंदूक से चली गोली, चार घायल
विज्ञापन

फोटो समाचार
- जिला अस्पताल रोड स्थित एक बैंक के बाहर हुआ हादसा
- नगर कोतवाली पुलिस ने देर शाम तक भी दर्ज नहीं की कोई एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में जिला अस्पताल रोड पर शनिवार दोपहर बड़ा हादसा होने से बच गया। बैंक के गार्ड के हाथ से बंदूक छूट कर जमीन पर गिरी और उससे फायर हो गया। इससे चार राहगीरों को छर्रे लगने से मामूली चोटें आई हैं। पुलिस मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

सेना से सेवानिवृत्त जवान मनवीर सिंह नगर के जिला अस्पताल रोड स्थित एक बैंक में गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार दोपहर को वह बैंक के बाहर अपनी दुनाली बंदूक लेकर खड़े हुए थे। अचानक उनके हाथ से बंदूक छूट कर जमीन पर गिर गई। बंदूक जमीन पर गिरते ही उससे अचानक फायर हो गया। जिससे सड़क से गुजर रहे चार राहगीरों को पैर व चेहरे पर छर्रे लग गए। अचानक हुए फायर की आवाज से सड़क पर व बैंक के बाहर अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में चारों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिनकी पहचान संजीव पुत्र यादराम, राजेंद्र पुत्र सरजीत, मोहम्मद फैजान पुत्र सलीम व महेश के रुप में हुई। सीओ सिटी जगदीश चंद्र ने बताया कि बैंक के गार्ड से पूछताछ की जा रही है। चारों राहगीर मामूली रुप से घायल हैं। अभी तक मामले की तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। चारों राहगीरों को जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें