शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
बुलंदशहर। ककोड़ क्षेत्र की युवती ने बुलंदशहर पहुंचकर एसएसपी से मुलाकात की। उसने बताया कि गांव के ही एक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर फंसाया और कई माह तक दुष्कर्म करता रहा। अब शादी करने से भी मना कर रहा है। एसएसपी मुनीराज जी. ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।