फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची के साथ नाबालिग ने की दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची के साथ नाबालिग ने की दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

स्याना। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह घर से शौच के लिए गई 12 वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही एक किशोर ने दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि सोमवार सुबह उसकी 12 वर्षीय पुत्री खेतों में शौच के लिए गई थी। इस दौरान वहां पहले से घात लगाए बैठे 15 वर्षीय किशोर ने उसे पकड़ लिया और रेप की कोशिश की। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। बच्ची के शोर मचाने पर पहुंचे गांव के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन आरोपी किशोर अभद्रता करते हुए ग्रामीणों के चंगुल से छूटकर भाग निकला। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बुधवार को आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्यवाहक कोतवाल लोकेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें