फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से गैंगरेप, आरोपियों ने बनाई वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से गैंगरेप कर बनाया वीडियो, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

- जान से मारने की धमकी के डर से पीड़िता 15 दिनों तक छुपाए रही घटना
- परिजनों को बताने के बाद उनकी शिकायत पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
शिकारपुर। शिकारपुर क्षेत्र के एक गांव में चार युवकों ने खेत में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। आरोपियों ने किसी को बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। इसके डर पीड़िता 15 दिनों तक घटना को छुपाए रही। बाद में परिजनों को बताने पर उनकी तहरीर पर पुलिस ने चाराें आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो और एससीएसटी एक्ट में रिपार्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज एक आरोपी गांव नूरपुर निवासी रोबिन को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि 15 दिन पूर्व उसकी बेटी खेत पर गई थी। इस दौरान हापुड़ क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी रोबिन, गौरव पुत्र सुभाष, लोकेश पुत्र राजकुमार और गौरव पुत्र अंतराम ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। घटना के दौरान आरोपियों ने उसकी वीडियो भी बना ली। एसएचओ पीआर शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें