फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अधिकारी बता महिला से ठगे 18 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक अधिकारी बता महिला से ठगे 18 हजार
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नजीमपुरा भूड़ निवासी महिला आशा देवी पत्नी लाला राम ने थाने में ठगी की तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनका स्टेट बैंक आफ इंडिया की मुख्य शाखा में खाता खुला है। पीड़िता ने बताया कि गत 19 सितंबर को उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई थी। फोन करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए बताया कि उनका एटीएम कार्ड बंद होने वाला है। साथ ही आरोपी ने महिला को झांसे में लेकर उससे उसका एटीएम नंबर व मोबाइल पर आए मैसेज के द्वारा ओटीपी नंबर को पूछ लिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के खाते से 17999 रुपये निकाल लिए। पीड़िता को मोबाइल फोन पर मैसेज आने के बाद मामले की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें