फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर अधेड़ ने की आत्महत्या, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोली मारकर व्यक्ति ने की आत्महत्या
विज्ञापन

- परिजनों के अनुसार मानसिक रूप से बीमार था
अमर उजाला ब्यूरो
शिकारपुर।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जखैता में 40 वर्षीय व्यक्ति ने तमंचे से गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव जखैता निवासी जुगेन्द्र उर्फ कल्लन (40) पुत्र स्व. कुंवरपाल सिंह ने अपने आपको गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बिना कानूनी कार्यवाही किये उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को परिजनों ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से बीमार था, जिसका इलाज दिल्ली के शहादरा स्थित मेंटल हॉस्पिटल में चल रहा था। एसएचओ पीआर शर्मा ने बताया कि आत्महत्या के मामले में मृतक के भाई जितेंद्र की ओर से सूचना दी गई है। वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें