फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्म में माल भेजने के नाम पर व्यापारी भाइयों से 33 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्म में माल भेजने के नाम पर व्यापारी भाइयों से 38 लाख ठगे
विज्ञापन

- रुपये वापस मांगने पर दी हत्या की धमकी
- एसएसपी के आदेश पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले दो व्यापारी भाइयों से 38 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। लखनऊ की एक कंपनी के तीन लोगों पर ठगी का आरोप लगा है। थाना स्तर से सुनवाई न होने पर पीड़ित ने एसएसपी को तहरीर दी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंडी फतहगंज निवासी प्रेमशंकर पुत्र हरस्वरूप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब 50 साल पुरानी पारिवारिक पार्टनरशिप फर्म मंडी फतहगंज में स्थित है। भाई चंद्रशेखर भी फर्म में पार्टनर है। नवंबर 2016 में सुरेश बाबू गोस्वामी निवासी आवास विकास प्रथम ने खुद को लखनऊ की एक कंपनी का चेयरमैन बताया। उसने उनसे जिले में किसानों का एक लाख रुपये का बीमा कराने के काम के बारे में बताया। सुरेश बाबू ने कंपनी के अधिकारी सैय्यद शकील अहमद और सीईओ शशिकांत श्रीवास्तव से मिलवाया। आरोपियों ने प्र्रेमशंकर और चंद्रशेखर से कंपनी के बीज, खाद्य एवं पेस्टीसाइड्स बेचने की बात भी कही। दोनों भाइयों ने विश्वास करके वर्ष 2016 के नवंबर व दिसंबर माह की अलग-अलग तारीख में 50 लाख रुपये के चेक फर्म के नाम से काट दिए। चार दिसंबर 2016 को सफल शक्ति ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया। उस समय कंपनी ने 27,52,100 रुपये का माल सेवा केंद्र पर भेजा। कंपनी के निर्देश पर जनवरी 2017 में 22,43,600 रुपये का माल कंपनी के अलग-अलग छोटे ग्राहक सेवा केंद्रों पर भिजवाया। काफी प्रयास करने के बाद कंपनी ने उद्घाटन खर्च के तौर पर 50 हजार रुपये और कमीशन के रूप में 15 हजार रुपये के दो चेक भेजे। दोनों चेक बैंक द्वारा अमान्य कर दिए गए। कंपनी के तीनों अधिकारियों ने शेष 6,08,500 रुपये का माल भी वापस मंगा लिया और 50 लाख रुपये देने का आश्वासन दिया। 27 अप्रैल को चार-चार लाख रुपये के तीन चेक आए। बाकी 38 लाख रुपये मांगे तो आरोपियों ने अभद्रता करते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी। नगर कोतवाल धनंजय मिश्रा ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें