फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल गई लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल गई लड़की से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन


स्याना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात लगभग आठ बजे शौच के लिए जंगल गई लड़की को दो युवकों ने जबरन गन्ने के खेत में खींचकर रेप कर दिया।

दोनों आरोपियों में एक आरोपी के दूसरे समुदाय का होने के चलते लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को जेल भेज दिया है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय लड़की शुक्रवार रात करीब आठ बजे अपने घर से जंगल में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के ही बिट्टू खां व विकास खेत के किनारे खड़े थे।
विज्ञापन


दोनों ने लड़की को जबरन ईंख के खेत में खींच लिया और उसके साथ बलात्कार किया। इधर काफी देर तक लड़की घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे ढूंढते हुए खेतों तक पहुंचे। लड़की सहम कर रोती मिली।

लड़की के पिता के तहरीर पर स्याना कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। एक आरोपी दूसरे समुदाय का होने के चलते क्षेत्र के लोगों में आक्रोष है।
विज्ञापन


देर रात एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह भी मौके पर पहुंचे। कोतवाल का कहना है कि एक नामजद आरोपी विकास को बरौली वासुदेवपुर रोड से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

लड़की को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी को भी पकड़ने का प्रयास चल रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें