फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे ने दूल्हे को धमकाकर तुड़वाया रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरफिरे ने दूल्हे को धमकाकर तुड़वाया रिश्ता
विज्ञापन


एक सिरफिरे आशिक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक युवक को शादी करने पर हत्या की धमकी दी। धमकी मिलने से घबराए युवक ने रिश्ता तोड़ दिया।

दुल्हन के पिता ने दूल्हे को धमकी देने वाले दो लोगों के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि छोटी बेट का रिश्ता खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से तय हुआ था। जिसमें गोद भराई की रस्म 24 मार्च 2017 को हो चुकी थी।

होने वाले दामाद के फोन पर 10 जुलाई की दोपहर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने होने वाले दामाद को धमकी दी कि यदि उसने रिश्ता नहीं तोड़ा तो वह उसकी हत्या कर देगा।
विज्ञापन


मोबाइल नंबर के आधार पर पता चला कि धमकी देने वाले श्रवण पुत्र नरेंद्र निवासी चांदपुर व उसका दोस्त दिनेश पुत्र उदयवीर निवासी नगला मायापुर थाना खानपुर थे।

पीड़ित ने बताया कि दिनेश कुछ समय पहले उनके पड़ोस में रहने वाली अपनी बुआ के यहां रहता था। इस संबंध में जब पीड़ित ने दिनेश से संपर्क किया तो उन्हें भी धमकी दी।
विज्ञापन


11 जुलाई की दोपहर धमकी से डरे होने वाले दामाद ने शादी करने से इनकार कर दिया। एसओ खानपुर डीपी सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर श्रवण व दिनेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें