फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेने का आरोपी दरोगा गैर हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वत लेने का आरोपी दरोगा गैर हाजिर
विज्ञापन

गुलावठी । वृद्धा से डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोपी दरोगा तफसील अहमद तीन दिन से थाने से गैर हाजिर चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया है कि दरोगा तफसील अहमद एवं एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत थाने में जब से केस दर्ज किया गया है, तभी से दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के घरों पर दबिश देने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि तफसील अहमद की तैनाती गुलावठी थाने में है। थाना क्षेत्र के ग्राम हरचना निवासी एक वृद्धा माया देवी ने दरोगा तथा उसके एक साथी पर उससे डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के माध्यम से माया देवी ने बताया कि उसके खेत में विद्युत विभाग द्वारा एक ट्यूबवेल का कनेक्शन मंजूर किया गया था। जब खंभा लगाने के लिए पॉवर कॉरपोरेशन के अवर अभियंता गांव में आए तो उसके विरोधी गुट के लोगों ने जेई से कागज लेकर फाड़ दिए तथा उसके पोते की पिटाई कर दी। वह जेई के साथ थाने रिपोर्ट लिखाने पहुंचे तो लाला नाम का एक व्यक्ति उनके पास आया और उससे कहा कि दरोगा जी तफसील अहमद ने चार लाख रुपये बताए हैं। आरोपियों ने पुलिस कार्रवाई के नाम पर उससे डेढ़ लाख रुपये ले लिए। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के पश्चात से ही दरोगा थाने से गैर हाजिर चल रहा है। इस मामले की जांच सीओ सिकंदराबाद कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें