फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबे युवक ने खुद को गोली मारकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज में डूबे युवक ने खुद को गोली मारकर दी जान
विज्ञापन

बुलंदशहर। कर्ज से तंग आकर एक युवक ने शुक्रवार सुबह खुद को गोली मार ली। युवक के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रुकनसराय का है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली पुलिस को शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल से सूचना मिली कि रुकनसराय निवासी युवक सिराज (40) पुत्र हमीद की गोली लगने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने जब शव की तलाशी ली तो उसकी जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें मृतक ने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि युवक पिछले कुछ दिनों से कर्ज के चलते काफी परेशान था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उसने अपने घर में खुद को गोली मार ली। वहीं परिजनों का आरोप है कि सिराज को कुछ लोगों ने घर में घुसकर गोली मारी है, लेकिन पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सही नहीं पाया जा रहा है। दूसरी ओर मृतक के परिजनों ने पुलिस को मामले की पहले कोई सुचना नहीं दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर शाम तक परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। नगर कोतवाल ध्रुव भूषण मित्तल ने बताया कि युवक ने खुद को तमंचे से गोली मारी थी। उसकी जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें