फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांगा चालक के हत्यारोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
तांगा चालक के हत्यारोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

गुलावठी। पुलिस ने ग्राम बराल निवासी तांगा चालक रामवीर सिंह (52) पुत्र लीले सिंह के हत्यारोपी को मंगलवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि हत्यारोपी का नाम गजराज सिंह निवासी ग्राम बराल है। आरोपी को बराल रेलवे स्टेशन से आला कत्ल चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

एसओ के अनुसार आरोपी गजराज सिंह के विरुद्ध मृतक के भाई कृष्णकांत ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक के भाई कृष्णकांत का आरोप था कि उसका भाई रामवीर पड़ोस में रहने वाले गजराज के घर गया था तथा उसका भाई रामवीर सिंह उसकी चारपाई पर बैठ गया। आरोप है कि गजराज रामवीर के साथ गाली गलौज करने लगा। जब रामवीर ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने चाकू से तीन-चार वार रामवीर की छाती पर कर दिए। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। अस्पताल में चिकित्सक ने रामवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। एसएसआई लोकेंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामूली कहासुनी के बाद गजराज ने रामवीर सिंह की हत्या की। पुलिस ने आरोपी गजराज को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें