संदिग्ध परिस्थितियों में महिला झुलसी, गंभीर
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी कुछ लोग रविवार शाम एक महिला को झुलसी हुई अवस्था में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने चिकित्सकों को बताया कि उक्त महिला रसोई में खाना बना रही थी। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी साड़ी में आग लग गई। उसकी चीख पुकार सुनकर आग को परिजनों ने जैसे-तैसे बुझाया और उसे अस्पताल लेकर आए। वहीं, चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर मेेडिकल सेंटर रेफर कर दिया है। महिला की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है। ब्यूरो