ननद से मिलने गई विवाहिता से ननदोई ने की छेड़छाड़
ककोड़/चोला। ननद से मिलने आई विवाहिता के साथ ननदोई ने छेड़छाड़ की। ननद ने विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता के पति ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र निवासी युवक ने बताया कि आठ साल पहले उसकी बहन की शादी थाना क्षेत्र के गांव धनौरा निवासी युवक के साथ हुई थी। बताया कि कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी ननद से मिलने के लिए आई थी। 12 फरवरी को ननदोई ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जिसकी बारे में फोन पर उसने उसे जानकारी दी। जानकारी होने पर वह पत्नी को लेने के लिए बहन की ससुराल पहुंचा। बृहस्पतिवार की देर शाम बहनोई शराब के नशे में घर पहुंचा। और कमरे में सो रही उसकी पत्नी से छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर जब उसकी बहने ने पहुंचकर विरोध किया तो उसने उसके साथ भी आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर वह भी मौके पर पहुंच गया। उक्त युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ भी मारपीट की। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो