किशोरी से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज
नरौरा। क्षेत्र के एक ग्राम निवासी व्यक्ति ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि गत सात फरवरी को उसकी पुत्री खेत से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में गांव निवासी एक युवक ने उसे गलत इरादे से पकड़ लिया और खेत में ले जाने लगा। किशोरी के शोर करने पर पीड़ित के पिता के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो