फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहाजपुर के समीप व्यापारी से नकदी-स्कूटी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जहाजपुर के समीप व्यापारी से नकदी-स्कूटी लूटी
विज्ञापन

- पुलिस ने घायल व्यापारी की कराई मेडिकल जांच
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा।
नगर निवासी व्यापारी से जहाजपुर गांव के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर स्कूटी, नकदी लूट ली। मोहल्ला नवलपुरा निवासी सुरेंद्र अग्रवाल सुभाष रोड पर परचून की दुकान करता है। इसके अलावा वह दुकानों को परचून का सामान सप्लाई भी करता है। रविवार को व्यापारी रुपयों का कलेक्शन करते हुए खुर्जा वापस लौट रहा था। जंक्शन क्षेत्र के गांव जहाजपुर के समीप बदमाशों ने तंमचे के बल पर व्यापारी को बंधक बनाते हुए नकदी, स्कूटी छीन ली। विरोध करने पर व्यापारी को तमंचे की बटों से पीटकर अधमरा कर दिया। लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में उपचार कराते हुए तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। घायल व्यापारी को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें