फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने पुत्र समेत चार पर लगाया अपहरण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुगरापुर (कन्नौज)।
पिता ने अपने पुत्र और अन्य चार लोगों पर अपहरण का आरोप लगा नौरंगपुर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक रामगंज गुरसहायगंज के मोहल्ला रामगंज निवासी छेदा सिंह (75) की उसके पुत्र गोविंद व बहू से अनबन चल रही है। जिससे चलते वह अपने भाई के पास नौरंगपुर चौकी क्षेत्र के गांव बदनापुर में रहता है। छेदा सिंह ने बताया कि उसके खाते में आठ लाख रुपये हैं। जिसका वारिश उसने अपने भतीजे को बना दिया है।

इसी बात से नाराज होकर रविवार को उसके पुत्र गोविंद ने अपने चार साथी रामगंज निवासी नवीन पुत्र छोट लाल, सलीम पुत्र शहजादे , कुलदीप पुत्र प्रमोद रामगंज तथा समधन के रिहुआ निवासी शमीम पुत्र नियाज अहमद के साथ मिलकर उन्हें जबरन गाड़ी में बैठा लिया। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नौरंगपुर पुलिस ने सुरसापुर गांव में ग्रामीणों की मदद से गाड़ी को रोक ली। गाड़ी में सवार छेदासिंह ने सभी लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में नौरंगपुर चौकी प्रभारी आजाद कुमार ने बताया कि सुरसापुर में टवेरा गाड़ी को रोका गया था। जिसमें सवार छेदा सिंह ने चार लोगों पर अपहरण किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- पैसे के लालच में पिता का किया अपहरण, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें