फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लाट के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष
विज्ञापन


सिकंदराबाद। प्लाट के विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में शनिवार को खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ने एक दूसरे पर पथराव करते हुए लाठी, डंडों, धारदार हथियार से प्रहार किया। संघर्ष में दोनों पक्षों के महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि चौकी क्षेत्र के गांव निवासी कपिल के पिता मृत्यु हो गई थी। उसकी मां ने पलवल निवासी रगवीर के साथ विवाह कर लिया था। बताया गया कि कपिल का प्लाट को लेकर अपने चाचाओं से विवाद चल रहा है। शनिवार को कपिल की मां और उसका सौतेला पिता रगवीर गांव में कपिल से मिलने के लिए आए थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के लोगों में प्लाट को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव करते हुए लाठी, डंडों, धारदार हथियार से वार किया। बताया कि मारपीट में एक पक्ष से रगवीर दूसरे पक्ष के संतराम, जयश्री, अमरपाल, सचिन घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है। जांच की जा रही है कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें