कोतवाली देहात क्षेत्र के काजमपुर देवली गांव में मंदिर में सफाई को लेकर विवाद के बाद दो संप्रदाय के लोगों के बीच पथराव के मामले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 36 लोगों को नामजद करते हुए 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
एसओ कोतवाली देहात रामेश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस ने हरेंद्र पुत्र हरकेश चंद, जितेंद्र पुत्र हरकेश, नरेंद्र पुत्र हरकेश, मतलूब पुत्र कामिल, शाहनवाज पुत्र आस मोहम्मद, मतलूब पुत्र मतलूब, वाजिद पुत्र फाजिल, शाहरुख पुत्र निसार, जावेद पुत्र असलम, जावेद पुत्र आलम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
वहीं एक पक्ष की ओर से हरिकेश पुत्र स्व. वीरबल, हरेंद्र पुत्र हरिकेश, नरेंद्र पुत्र हरिकेश, रविंद्र पुत्र हरिकेश, जितेंद्र पुत्र हरिकेश, मनोज पुत्र सूरजन, प्रदीप पुत्र सूरजन, आलोक पुत्र राजू, अशोक पुत्र मदना, संजीव पुत्र रमेश, रामवीर पुत्र अतर सिंह, मोमराज पुत्र अतर सिंह, दीपू पुत्र होरी लाल, अनिल पुत्र होरी लाल,
संजीव पुत्र मोहन, शमी पुत्र भजनी, लेखराज पुत्र मुकुल, टिंकू पुत्र राजू और दूसरे पक्ष की ओर से मसरूफ पुत्र मतलूब, मतलूब पुत्र कामिल, मोहम्मद जावेद आलम पुत्र फाजिल, वाजिद पुत्र फाजिल, शहनवाज पुत्र आस मोहम्मद, शाहरुख पुत्र दिलशाद, ताहिर पुत्र शौकत, शाजिद पुत्र माजिद,
जाफर पुत्र लतीफ, आरिफ पुत्र वसीम, ताहिर पुत्र शब्बीर, कलवा रोड़ी बदरपुर वाला, दानिश पुत्र मतलूब, मोहम्मद फाजिल पुत्र गुलामरसूल, आरिफ पुत्र फाजिल, साजिद पुत्र फाजिल, साहिद पुत्र सद्दू, साकिब पुत्र सद्दू और 50-60 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।