फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से दिनदहाड़े एक लाख रुपये लूटे

Sat, 24 Jun 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
Rupee
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में एक के बाद एक लूट की वारदात हो रही हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बैंक से एक लाख रुपये निकालकर घर जा रही महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट कर ली। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला से मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज   कराई है।

हरीशचंद्र पंजाबी कॉलोनी निवासी कमलेश ग्रोवर पत्नी राजकुमार ग्रोवर ने बताया कि वह ग्रहणी हैं। एक जुलाई से बच्चों के स्कूल खुलने हैं। बच्चों के एडमिशन और कोर्स खरीदने के लिए रुपयों की आवश्यकता है। इसलिए शुक्रवार को करीब 11 बजे कालाआम चौराहे के निकट बैंक ऑफ पटियाला में रुपये निकालने के लिए आई थी।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे एक लाख रुपये बैंक से निकालकर बैग में रख लिए। कमलेश बैग लेकर घर जाने लगीं। चार खंभा रोड स्थित कच्चा दगड़ा के निकट पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने बैग छीनने की कोशिश की तो कमलेश ने विरोध किया। बदमाशों ने महिला से मारपीट की, जिसमें उन्हें हाथ में चोट आई है। 
विज्ञापन


बदमाश धमकी देकर एक लाख रुपयों से भरा बैग लूटकर ले गए। पुलिस ने बैंक ऑफ पटियाला पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन उससे कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी। एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि तहरीर के आधार पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें