फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर सर्राफ से 1.50 लाख के गहने लूटे

Wed, 10 Feb 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला, डिबाई
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णवास मार्ग पर दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे सर्राफ से बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर तमंचे के बल पर नगदी-गहने लिए। फिर गड्ढे में धक्का देकर भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


गोसमी गांव निवासी खड़ग सिंह पुत्र रग्गु सिंह की बड़े बाजार में स्थित भंडारी मार्केट में नितिन ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। खड़ग सिंह ने पुलिस को बताया कि वह दुकान बंद कर शाम 8.30 बजे बाइक से घर लौट रहे थे।

जैसे ही उनकी बाइक कर्णवास मार्ग पर पीर बाबा की मजार के पास पहुंची। बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया।

फिर तमंचे के बल पर मारपीट करने लगे। इस दौरान बदमाशों ने सर्राफ से सोने की चेन, मोबाइल, अंगूठी तथा बैग में रखे दुकान के गहने, चार हजार की नगदी, दुकान व तिजोरी की चाबी आदि लूट लिए।
विज्ञापन


फिर धक्का देकर सड़क किनारे गड्ढे में गिरा दिया और भाग गए। सीओ आरपी सिंह ने बताया कि सर्राफा व्यापारी के साथ हुई वारदात की शिकायत मिली है। पुलिस ने कबिंग कर आरोपियों को दबोचने का प्रयास किया है लेकिन आरोपी भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें