फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़, गिरफ्तारी फिर भी हथियारों के जखीरे हो रहे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़, गिरफ्तारी फिर भी हथियारों के जखीरे हो रहे बरामद
विज्ञापन

बुलंदशहर। बेखौफ अपराधी पुलिस पर दनादन फायरिंग कर रहे हैं, पुलिस मुठभेड़ में आरोपियों को दबोच कर जेल भी भेज रही है, लेकिन पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस को केवल अवैध हथियार बरामद हो रहे हैं। यानी जनपद पुलिस अपराधियों तक पहुंच रहे अवैध हथियारों की तस्करी पर अंकुश नहीं लगा पा रही हैै।
बीते दिनों जनपद पुलिस ने विभिन्न मामलों में मुठभेड़ और चेकिंग आदि के दौरान दर्जनों वारदातों का खुलासा किया है। कई हत्या व लूट की वारदातें भी पुलिस ने खोल दी है। आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। अगर पुलिस रिकार्ड के बीते कुछ खुलासों पर नजर दौड़ाई जाए तो पुलिस ने अधिकतर वारदातों का खुलासा करते हुए अपराधियों से मुठभेड़ की बात कही है। गनीमत रही है कि अभी तक इन सभी मुठभेड़ों में पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हुए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के बाद उनसे बरामद अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त के बारे में भी जानकारी करती है, लेकिन घटनाओं के खुलासे के बाद हथियारों के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करना ही भूल जाती है।
विज्ञापन

उठ रहे हैं सवाल
सवाल है कि अपराधियों तक आसानी से अवैध हथियार पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद आखिर क्यों पुलिस अवैध हथियारों के तस्करों के खिलाफ कोई एक्शन लेने में विफल हो रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं फोटो वीडियो
अवैध असलहों की मंडी से निकलने वाले असलहे युवाओं के हाथ लग रहे हैं। फोटो के शौक में युवा अवैध असलहों संग फोटो खिंचवाकर सोशल साइट पर भी अपलोड कर देते हैं। बीते दिनों खुर्जा देहात निवासी एक युवक ने फोटो वायरल कर दिया। जिसके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। इसके अलावा भी बीते दिनों इस तरह की वारदातें होती रही हैं।
विज्ञापन

अवैध असलहों के साथ पकड़े जाने वाले आरोपियों को जेल भेज कर उनसे पूछताछ की जाती है। उनके पास हथियार कहां से आ रहे हैं, उसकी जांच की जा रही है। जनपद में कोई भी अवैध असलहों की तस्करी करते पाया जाता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें