फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 माह बाद नहीं मिला कोई संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
10 माह बाद नहीं मिला कोई संक्रमित
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण के बीच रविवार का दिन जनपदवासियों के लिए राहत भरा रहा। करीब दस माह बाद कोरोना का एक भी मरीज संक्रमित नहीं मिला। वहीं, संक्रमित दो व्यक्तियों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब रिकवरी रेट 99.5 पर पहुंच गया है, जबकि संक्रमण दर भी एक फीसदी से कम हो गई है। जनपद में अब तक 4,61,727 लोगों की कोरोना की जांच की जा चुकी है।
जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले जनवरी 2021 से ही कम होते चले आ रहे हैं। रविवार को जिलेभर में कोई भी व्यक्ति कोरोना से संक्रमित नहीं मिला। जिससे प्रशासन के साथ आम लोगों ने भी राहत की सांस ली है। बुलंदशहर में अब तक 6229 कोरोना संक्रमित रोगी मिल चुके हैं, जिनमें से 93 की मौत हो चुकी है ओर 6110 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। वहीं, जिले में अब केवल 26 सक्रिय केस रह गए हैं, जिनमें 17 होम आईसोलेशन में ओर नौ हापुड़ व नोएडा आदि कोविड अस्पताल में भर्ती हैं। नोडल अधिकारी/एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि रविवार को 869 लोगों का सैंपल लेकर जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं, दो संक्रमित व्यक्तियों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके साथ ही अब जनपद में सिर्फ 26 संक्रमित व्यक्तियों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

29 मार्च को मिला था पहला संक्त्रस्मित
जिले में 29 मार्च 2020 को पहला कोरोना संक्रमित मरीज मिला था। इसके बाद कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते चले गए। एक-एक दिन में 80 से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए। संक्रमण के मामले बढ़ने पर स्वास्थ्य अफसरों ने हिम्मत नहीं हारी और कोरोना चेन को बनने से रोकने का प्रयास किया, जो काफी कारगर भी साबित हुआ।
10 अप्रैल को हुई थी पहली मौत
कोरोना संक्रमण से जनपद में पहली मौत 10 अप्रैल को हुई थी। इसके बाद मौत का आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ा। हालांकि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने बचाव व जागरूकता संबंधी प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़ी, जिसका असर रहा कि तेजी से मरीज स्वस्थ्य भी हुए। अब तक जिले में कोरोना संक्रमण से 93 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना पर एक नजर
कुल सैंपल - 4,61,727
पॉजिटिव - 6,229
निगेटिव केस - 4,55,498
एक्टिव केस - 26
स्वास्थ्य हुए - 6,110
मौत - 93
ये हुई जांच
आरटीपीसीआर - 1,33,418
ट्रूनेट - 152
एंटीजन - 3,26,591
जिले में संक्रमण की दर काफी कम हो गई है। लोगों को अभी भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। मास्क लगाने के साथ शारीरिक दूरी का पालन करे तो जल्द ही जनपद कोरोना से मुक्त हो जाएगा।
- डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें