आहार के सिद्ध बाबा गंगा घाट क्षेत्र में कटान लगातार बढ़ रहा है। पानी का स्तर कुछ कम होने के बावजूद गंगा की धार बेहद तेज बनी हुई है। सिद्ध बाबा गंगा घाट से आहार रिजर्व वन क्षेत्र तक नदी किनारे का भूगोल बदल रहा है।
कटान से कई पेड़, धार्मिक स्थल और निर्माण पहले ही गंगा में समा चुके हैं। करीब 500 बीघा से अधिक वन भूमि भी कटान की जद में है। 20 से 25 साल पुराने पेड़ों और नए रोपित पौधों पर भी कटान का खतरा मंडरा रहा है।