डिवाइडर पर चढ़े ट्रक को हटाती क्रेन।
- फोटो : ब्यूरो
शनिवार की तड़के ट्रक के डिवाइडर पर चढ़ने के कारण हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। इसके चलते हाईवे पर करीब पांच घंटे तक वाहन रेंगते रहे। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया, तब जाकर यातायात सुचारु हो सका।
अजमेर राजस्थान निवासी विकास पुत्र जगदीश ने बताया कि वह जनपद बांगर से ट्रक में रॉमेटिरियल लेकर सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्री सीमेंट फैक्ट्री जा रहा था। शनिवार की सुबह कोहरे के कारण करीब पांच बजे जीटी रोड पर देवी मंदिर के सामने ट्रक डिवाइडर पर चढ गया। ट्रक के डिवाइडर पर चढ़ने के कारण हाईवे पर यातायात बाधित हो गया।
हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से सुबह 10 बजे ट्रक को हटवाया। ट्रक के हटने के बाद करीब पांच घंटे बाद याता-यात सुचारु हो सका। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे क्रेन से ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया।