फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़तियों के सामने सरकारी खरीद धड़ाम

Sun, 05 Jun 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
गेहूं खरीद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इस साल गेहूं खरीद महज 24 हजार मीट्रिक टन पर सिमटकर रह गई है। एजेंसियों ने क्रय केंद्रों पर लगे कांटा-बाट समेट लिए हैं। बता दें कि शासनादेश के हिसाब से 15 जून तक जनपद में गेहूं खरीद होनी थी।
विज्ञापन


इस बार 1.53 लाख एमटी गेहूं खरीदा जाना था। इसके लिए मार्केटिंग विभाग ने 93 क्रय केंद्रों की स्थापना की थी। शुरूआत के 10 दिन में गेहूं खरीद काफी पिछड़ गई थी। हालांकि मई माह में गेहूं खरीद ने जरूर रफ्तार पकड़ी।

अब तक 24 हजार एमटी गेहूं जनपद की सभी क्रय एजेंसियों ने खरीदा है। किसान सुदर्शन का कहना है कि मंडियों में गेहूं का रेट 1600 रुपये क्रास कर चुका है। जबकि क्रय केंद्रों पर 1525 रुपये के हिसाब से गेहूं खरीदते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में जिला विपणन अधिकारी वीके विदवा ने बताया कि समर्थन मूल्य कम और मंडियों का रेट अधिक होने से यह समस्या सामने आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें